आजमगढ़ महोत्सव को सफल बनाने और स्थानीय युवाओं एवं विद्याथियों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन बैठक हुई। बैठक में आजमगढ़ महोत्सव के आयोजन स्वरूप और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन ने महोत्सव की सफलता के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने आग्रह करते हुए कहा कि महोत्सव के माध्यम से न केवल आजमगढ़ के विद्यार्थी और युवा जुड़ें, बल्कि जो प्रतिभाएं आजमगढ़ से बाहर बस चुकी हैं, उन्हें भी अपने शहर की मिट्टी और विकास से जोड़ने की योजना पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य आजमगढ़ महोत्सव को एक ऐसा मंच बनाना है, जहां युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले और शहर की सांस्कृतिक और शैक्षिक पहचान को और सशक्त किया जा सके। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के नवाज खान, देवी प्रसाद मौर्य, महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल, मोहम्मद आरिफ, डीप अकेडमी, गौरव राय, जीडी ग्लोबल स्कूल, वेदांत त्रिपाठी, चिल्ड्रेन कॉलेज, राम नारायण मौर्य, राहुल सांकृत्यायन इंटर कॉलेज, अजीत यादव, अनिरुद्ध, शेख मोहम्मद ताबिश मौजूद रहे।