ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह से पहले भगत सिंह नगर की उधम सिंह और चंद्रशेखर आजाद बस्ती में विजयदशमी उत्सव के दौरान पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता विभाग समरसता संयोजक अजीत ने 100 वर्षों की संघ यात्रा और संघ के योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में कुल 179 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का स्वागत किया और संघ के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सह नगर संघचालक मान भानु,सूबेदार जिले सिंह, शिव कुमार, हरीश, बलबीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो