फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सैन्य प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) में आयोजित दो दिवसीय आरएमएस प्राचार्य सम्मेलन का बृहस्पतिवार को समापपन हो गया। सम्मेलन में प्राचार्याें ने सैन्य प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर मंथन किया। सम्मेलन में देशभर के पांच राष्ट्रीय सैन्य विद्यालयों (आरएमएस) के प्राचार्यों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान, शैक्षणिक व प्रशिक्षण मानकों का सामंजस्य, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) के लिए कैडेट्स को तैयार करने के साझा लक्ष्य को सुदृढ़ करना था। वहीं, इस मौके पर शैक्षणिक गतिविधियां, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और हाल ही में शामिल हुई छात्रा कैडेट्स के प्रबंधन पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। सम्मेलन में आरएमआईसी के कमांडेंट कर्नल राहुल अग्रवाल, आरएमएस बंगलूरू के ले. कर्नल के. अनुप नायर, आरएमएस चैल के वीके गंगवाल जैन, आरएमएस अजमेर की ले. कर्नल रितु, आरएमएस बेलगाम की ले. कर्नल प्रभा बिष्ट, आरएमएस धौलपुर के ले. कर्नल अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें