फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सनातन और सामाजिक व्यवस्था पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। घोड़ी बछेड़ा गांव स्थित आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में रविवार को सनातन और सामाजिक व्यवस्था पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में करण सिंह आचार्य ने कहा कि सनातन को सुदृढ़ करने के लिए जाति व्यवस्था समाप्त कर वैदिक वर्ण व्यवस्था की ओर लौटना होगा। आर्य समाज प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश आर्य ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन राष्ट्रहित में एक कार्य करना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियां विकसित भारत का सपना साकार कर सकेंगी। कार्यक्रम में अजय शास्त्री और संगीता आर्या ने भजन प्रस्तुत किए। अध्यक्षता आचार्य दशरथ ने की। संचालन सतीश शास्त्री ने किया। इस दौरान अशोक कुमार शिशौदिया, धर्मपाल आर्य, मनोज आर्य समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें