फोटो है
नोएडा। सेक्टर-71 स्थित कैलाश हॉस्पिटल एंड न्यूरो इंस्टीट्यूट ने कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) पर आयोजित किया गया। इसमें रोबोटिक सर्जरी और जटिल गर्भावस्था के प्रबंधन पर चर्चा हुई। मुख्यातिथि रहे इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. श्रीकांत शर्मा ने तेजी से बदलती मेडिकल तकनीकों और इलाज के तरीकों के इस दौर में निरंतर चिकित्सा शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। एचपीबी और जीआई ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. आदित्य शर्मा ने जीआई और एचपीबी कैंसर में रोबोटिक सर्जरी पर चर्चा की। ब्यूरो