फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शोध मूल्यांकन और एआई पर चर्चा

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ‘डिस्टिंग्विश्ड एकेडमिक टॉक्स’’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की ओर से मंगलवार को डिस्टिंग्विश्ड एकेडमिक टॉक्स का आयोजन किया गया। इसमें शोध मूल्यांकन के आधुनिक मानकों और जनरेटिव एआई के दौर में पुस्तकालयों की भूमिका पर चर्चा हुई। पहले सत्र में जेएनयू के उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. शिवा कनौजिया ने रिसर्च मैट्रिक्स एंड कंटेम्परेरी इश्यूज विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध की गुणवत्ता, अकादमिक योगदान और उसके प्रभाव के आकलन से जुड़ी चुनौतियों पर विचार रखे। दूसरे सत्र में यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्रासबर्ग के प्रो. जीन-चार्ल्स लामिरल ने फ्रॉम सर्च इंजन टू आंसर इंजन विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जनरेटिव एआई के बढ़ते उपयोग के बीच विश्वसनीय जानकारी और प्रमाणिक स्रोतों की पहचान जरूरी है। डिजिटल तकनीक के बदलते दौर में भी सूचनाओं के आलोचनात्मक मूल्यांकन में पुस्तकालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, डीन प्रो. माधव गोविंद और उप-कुलसचिव प्रो. उत्तम कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें