फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धार्मिक सद्भाव पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को अंतरधर्मीय सम्मेलन हुआ। विश्व हरिनाम सप्ताह के तहत आयोजित सम्मेलन में विभिन्न धर्मों और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में विश्व बंधुत्व, धार्मिक सद्भाव, प्रेम और विश्व शांति पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने अपने-अपने धर्मग्रंथों और आध्यात्मिक परंपराओं की चर्चा करते हुए कहा कि प्रार्थना और ईश्वर-स्मरण से मानव जीवन में शांति, करुणा और सकारात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है। ऐसे में विभिन्न धर्मों में ईश्वर को अलग-अलग नामों से पुकारे जाने और धार्मिक विविधता के बीच आपसी सम्मान व संवाद की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें