फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वर्षा ऋतु में उचित खान पान को लेकर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वर्षा ऋतु में स्वस्थ रहने के उपायों पर मंथन किया गया। सोमवार को हुए आयोजन में इस मौसम में खान-पान व रहन सहन को सुव्यवस्थित रखते हुए स्वस्थ रहने पर मंथन किया गया। मुख्य वक्ता वैद्य स्वाति त्यागी व भारतीय धरोहर विचार मण्डल के संरक्षक प्रवीण शर्मा ने कहा, वर्षा ऋतु में मलेरिया, फाइलेरिया बुखार, जुकाम, दस्त, पेचिश, हैजा, आत्रशोथ, गठिया, जोड़ों में सूजन, उच्च रक्तचाप, खुजली आदि अनेक रोगों की संभावना बढ़ जाती है। अतः वर्षा-ऋतु में हल्के, सुपाच्य, ताजे, गर्म और पाचक अग्नि को बढ़ाने वाले खाद्य-पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, डॉ. अंजनी रानी, डॉ. कविता चौधरी, डॉ. प्रिया बजाज, डॉ. विनीता चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें