ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की जिला कार्यकारिणी ने सेक्टर अल्फा-1 कॉमर्शियल बेल्ट में शनिवार को बैठक कर साल भर के कार्यक्रमों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि वैश्य परिचय सम्मेलन, मासिक पत्रिका, अग्रोहा धाम हिसार बस तीर्थ यात्रा पर ले जाने और अन्य मुख्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर बंसल, जिला मंत्री जितेंद्र गर्ग, जिला महामंत्री गगन दीप गोयल, जिला सहसचिव शशांक अग्रवाल, सहसचिव ललित बंसल आदि मौजूद रहे।