नई दिल्ली। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर, संजीवनी सोसाइटी फॉर मेंटल हेल्थ ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सार्थक संवाद सत्र का आयोजन किया। मानसिक स्वास्थ्य और मोबाइल उपयोग विषय पर यह परिचर्चा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के मुख्य भवन के कॉन्फ्रेंस में आयोजित हुई। इस चर्चा में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से जुड़ी चुनौतियों और उनके मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर गहन चर्चा की। कार्यक्रम में कई प्रवक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि तकनीक का उपयोग तभी लाभकारी है जब उसके साथ मानसिक अनुशासन और आत्म-नियंत्रण भी जुड़ा हो। संवाद