नोएडा(संवाद)।एमिटी विश्वविद्यालय में रेडिएशन के चिकित्सा अनुप्रयोग में वर्तमान रुझान पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। फोर्टिस हेल्थकेयर रिसर्च फाउंडेशन और फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से यह कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की रेडियोलॉजिकल फिजिक्स एंड एडवाइजरी डिविजन प्रमुख डॉ बीके सापरा, एमिटी फाउंडेशन फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन अलायंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह, फोर्टिस न्यूक्लियर मेडिसिन निदेशक डॉ इशिता बीसेन, एमिटी की डीन डॉ सुनीता रतन और निदेशक डॉ अल्पना गोयल ने किया। सम्मेलन का उद्देश्य रेडिएशन के चिकित्सा अनुप्रयोगों में नवीनतम शोध और तकनीकों को साझा करना तथा वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, उद्योग जगत और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाना रहा। दिल्ली विश्वविद्यालय, एमिटी विश्वविद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों से लगभग 80 प्रतिभागी शामिल हुए।