नोएडा। नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्या में भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान नोएडा के कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करते हुए आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारतीय कंपनियों का निर्यात रूस में बढ़ाने पर मंथन किया गया। व्यापार संबंधों को मजबूत करने और विकास के नए रास्ते खोलने पर व्यापार संघों, निर्यात परिषदों और उद्योग जगत के दिग्गजों के बीच बातचीत हुई। इसमें सामने आया कि रूस से भारत सालाना करीब 74 बिलियन डॉलर का आयात करता है। हालांकि इसमें रक्षा क्षेत्र भी शामिल है। वहीं उसके ठीक उलट भारत से मात्र 5 बिलियन डॉलर ही निर्यात होता है। इसी अंतर को कम करने और सार्थक साझेदारियों, वैश्विक व्यापार को विस्तार देने पर चर्चा हुई। ताकि नोएडा के निर्यातकों को राहत मिल सके और रूस जैसे देश उनके नए बाजार के रूप में उभरकर आएं। ब्यूरो