फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरस्पेस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय का बृहस्पतिवार को अमेरिका के केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एरोनॉटिक्स एंड इंजीनियरिंग की एसोसिएट डीन डॉ. मॉरीन मैकफारलैंड ने दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एयरस्पेस के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम संयुक्त परियोजनाओं पर काम करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी अपने छात्रों को वैश्विक स्तर पर अनुभव प्रदान करता है ताकि वे तकनीकी और वैज्ञानिक बदलावों को समझ सकें। यह दौरा एमिटी विश्वविद्यालय और केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें