एमिटी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक पर अंर्तराष्ट्रीय संगोष्ठी ‘आईएससीएसएफ 2026’
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक पर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें सहारनपुर के मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. विमला वाई ने कहा कि साइबर सुरक्षा समकालीन वैश्विक मुद्दों में अहम स्थान पर है। हम डिजिटल युग में जी रहे हैं और डिजिटल विकास की रीढ़ की हड्डी है। आज साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी, फोरेंसिक कानून आदि क्षेत्रों का समन्वय आवश्यक है। वाइस चांसलर, एमिटी विश्वविद्यालय डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि डिजिटल क्षेत्रों में केवल व्यक्ति की ही नहीं बल्कि संस्थानों की सुरक्षा भी आवश्यक है। संगोष्ठी में नेपाल पुलिस मुख्यालय के डिजिटल फोरेंसिक प्रयोगशाला के डीआईजी मुकेश तिवारी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी की डीन डॉ. सुनीता रतन, डॉ. अमरनाथ मिश्रा समेत नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उषा मार्टिन विश्वविद्यालय, केआर मंगलम विश्वविद्यालय, पीआईजीएमईआर पंजाब से लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। ब्यूरो