नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से अलग-अलग विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. शैली श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रिया सिंह और डॉ. अपर्णा गौतम ने किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनीता मिश्रा ने विद्यार्थियों को समसामयिक आर्थिक व पर्यावरणीय विषयों पर शोधपरक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया। अर्थशास्त्र के छात्र-छात्राओं में अनुकृति, सृष्टि, अमित, महिमा झा, प्रिया, नंदिनी, अपर्णा राव, अभिषेक, अंशिका, ललित,गुंजन,काजल,विकास,बबीता, आरती शर्मा, आर्या, चंचल सिंघल, नेहा आदि ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ब्यूरो