फोटो:
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में बृहस्पतिवार को समाज कार्य में कॅरिअर की संभावनाएं विषय पर वेबिनार हुआ। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह व कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विद्यालय की डीन प्रो. बंधना पांडे ने कहा कि छात्रों को सामाजिक कार्य को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम मानना चाहिए। सहायक प्रोफेसर डॉ. राहुल कपूर और डॉ. सिद्धारामु बी भी मौजूद रहे। ब्यूरो