ग्रेटर नोएडा। एमएसएमई दिवस के अवसर पर हायर के ग्लोबल सोर्सिंग हेड ली यंग ने सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र, साइट-बी स्थित आईईए सदस्य जे पैन ट्यूब्यूलर कंपनी के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का दौरा किया। उन्होंने भारतीय विनिर्माण क्षमताओं की सराहना करते हुए हायर के विभिन्न वैश्विक संयंत्रों के लिए भारत से निर्यात शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। ली यंग ने संयंत्र में उत्पादन प्रक्रियाओं, गुणवत्ता मानकों और आधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। इस दौरान कंपनी परिसर में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। जे पैन ट्यूब्यूलर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिग्नेश पंचाल, हायर इंडिया के सोर्सिंग प्रमुख अरविंद काकरान, जितेंद्र मनराल और मौजूद रहे।