ग्रेटर नोएडा के रॉयल हैबिटेट सेंटर (तिवोली) में मेरठ जोन-3 की जोनल मीटिंग के दौरान इंडियन इंडस्
ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के ग्रेटर नोएडा चैप्टर की ओर से बृहस्पतिवार को रॉयल हैबिटेट सेंटर (तिवोली) में मेरठ जोन-3 की जोनल मीटिंग आयोजित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 70 उद्यमियों के साथ एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) इकाइयों से जुड़ी समस्याओं, उनके समाधान और कारोबार को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। बैठक में गाजियाबाद, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा चैप्टर के पदाधिकारी शामिल हुए। ब्यूरो