फोटो है
-
नोएडा (संवाद)। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर नोएडा के सेक्टर-8 स्थित पार्टी कार्यालय में माकपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए माकपा नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा और दिल्ली-एनसीआर राज्य सचिव मंडल सदस्य राजीव कुंवर ने कहा कि मजदूर, किसान और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की।