ग्रेटर नोएडा(संवाद)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के निर्धारण के बैठक की गई। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उनके विचार लिए गए। उन पर तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि अनुमोदित मतदान केंद्र का नाम, अवस्थित मतदेय स्थलों एवं प्रस्तावित मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के सुझावों को सुना। बैठक में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा समेत अधिकारी मौजूद रहे।