फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के पास सड़क किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला लंबे समय से बीमार थी और बीमारी के चलते उसकी मौत हुई थी। उसका पति अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जा रहा था। अंतिम संस्कार की सामग्री लेने के लिए उसने कुछ समय के लिए शव को सड़क किनारे रखा था। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृत महिला की पहचान मुस्कान के रूप में हुई। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग स्थित झुग्गी-झोपड़ी में पति राजू के साथ रह रही थी। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए चिपियाना बुजुर्ग स्थित श्मशान घाट भिजवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें