फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हरियाणा-यूपी के किसानों में तत्कालीन एसडीएम के आदेश पर मतभेद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

हरियाणा-यूपी के किसानों में तत्कालीन एसडीएम के आदेश पर मतभेद
-सोमवार को हरियाणा और यूपी के किसानों ने अलग-अलग की प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में जमीन को लेकर चल रहे विवाद में हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच खुर्जा तहसील के तत्कालीन एसडीएम के एक आदेश पर मतभेद है। यूपी के किसान आदेश को सही ठहरा रहे हैं। जबकि हरियाणा के सोलड़ा गांव के किसानों ने आदेश गलत होने का दावा किया है। इस बीच दोनों राज्य के किसान फिर से फलैंदा गांव की जमीन का सर्वे कराने को तैयार हो गए हैं। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि जल्द ही फिर से सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के फलैंदा गांव में हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिले के किसान जमीन अपनी बताते है। वहीं, हरियाणा के किसान दस्तावेजों को गलत बताकर 1108 एकड़ जमीन अपनी होने का दावा कर रहे हैं। विवाद के बीच सोमवार को दोनों राज्यों के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। सुबह फलैंदा गांव के किसानों ने प्रशासनिक अफसरों के सामने अपना पक्ष रखा वहीं, शाम को हरियाणा के सोलड़ा गांव के किसानों ने सभागार में सहायक अभिलेख अधिकारी के साथ बैठक की और अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रशासन ने फिर से गांव के सभी खसरा नंबर का सर्वे करने का फैसला लिया है। अफसरों ने बताया कि इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए है। जल्द ही सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों राज्य के किसान फिर से सर्वे कराने को तैयार हो गए हैं। अगर किसी खसरा नंबर पर विवाद होगा तो दोनों पक्ष को सुनकर उसका निस्तारण कराया जाएगा।
भैरपाल सिंह, सहायक अभिलेख अधिकारी, गौतमबुद्धनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें