फोटो...
यमुना सिटी। दनकौर में बिना बारिश के ही क्षेत्र में जलभराव के हालात बने हुए हैं। धनौरी रोड और इसके आसपास नाली-नाले चोक होने के कारण सीवर का पानी नहीं निकल पाता है और सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। इस कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है और महामारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है। कस्बा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि धनौरी रोड और इसके आसपास की गलियों में बीते कई सप्ताह से सीवर का पानी भरा हुआ है। इलाके के लोग लगातार नगर पंचायत को शिकायत कर रहे हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ब्यूरो