ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिनेश मिश्रा को ब्राह्मण समाज महासंघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके मिश्रा, सचिव अशोक झा और सचिव अक्षय द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने दिनेश मिश्रा के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक विनय वर्मा शोहरतगढ़, पूर्वांचल मोर्चा नोएडा महानगर के अध्यक्ष हरीश वर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने दिनेश मिश्रा को सम्मानित किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।