फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश गोयल को मिला टीचर आइकॉन अवॉर्ड

विज्ञापन
अध्यापक दिनेश गोयल। - फोटो : ???? ??????? ????? ????
विज्ञापन
पुन्हाना। शिक्षक दिवस 2020 के मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह के वाणिज्य प्रवक्ता दिनेश गोयल को राष्ट्रीय टीचर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया। देश में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गठित राष्ट्रीय अभियान उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा के तत्वाधान में कार्यक्रम वर्चुअल रूप से आयोजित हुआ। इसमें 293 अध्यापकों को ऑनलाइन सम्मान पत्र दिया गया। दिनेश गोयल को छात्रवृत्ति योजनाओं का विस्तार करवाने और कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए टीचर आइकॉन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और डॉ. यादवेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित शर्मा और संस्थापक सदस्य संजय वत्स एवं हरियाणा गुरुग्राम से नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित मनोज लाकड़ा ने शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें