ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी के एमबीए विभाग में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत आईक्यूएसी के तत्वाधान में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विषय भारतीय मूल्यों, स्वदेशी की भावना तथा आत्मनिर्भर भारत रखे गए थे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा यादव तथा द्वितीय स्थान पर सार्थक के लेखों को चुना गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने बताया कि युवाओं की शक्तियों से विकसित भारत की ओर बढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर संस्थान के डीन डा. पंकज सिन्हा, विभागाध्यक्ष डा. सुशील मौर्य आदि मौजूद रहे।