फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिजिटल प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 में स्थित राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने अप्रैल और मई की परीक्षाओं के लिए डिजिटल प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली लागू किया है। इससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बना दिया है। इस पहल के तहत देशभर के 1600 से अधिक केंद्रों को प्रश्नपत्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और टाइम-लॉक जैसी तकनीकों से सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक प्रश्नपत्र पर केंद्र का वॉटरमार्क भी अंकित है। यह प्रणाली लॉजिस्टिक जोखिम कम कर डिजिटल ऑडिट ट्रेल सुनिश्चित करती है और डिजिटल इंडिया व नई शिक्षा नीति के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें