फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेंशनरों के लिए शुरू किया डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। पेंशनरों की सुविधा के लिए एक नवंबर से विशेष डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान शुरू किया गया है। गौतमबुद्ध नगर में ईपीएफओ के करीब 25 हजार पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। जिले के करीब पांच हजार पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र अभी जमा नहीं हुए हैं। अभियान के तहत इनके प्रमाणपत्र जमा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईपीएफओ कार्यालय में भी अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पेंशनरों को समय पर जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की सुविधा देना है। इससे उनकी पेंशन संबंधी परेशानियां कम करने में भी मदद मिलेगी। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में करीब 25 हजार पेंशनर हैं। इनमें लगभग पांच हजार के जीवन प्रमाणपत्र जमा होना बाकी हैं। इनके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें