नोएडा (संवाद)। पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने में होने वाली परेशानी से राहत देने के लिए एक से 30 नवंबर तक देशभर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत नोएडा के सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में भी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ईपीएफओ के कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस-95) के पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की सुविधा देंगे। इसके लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा दी जाएगी। पेंशनर फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से स्मार्टफोन से ही अपनी पहचान सत्यापित कर जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसमें चेहरे की पहचान के जरिए प्रमाणीकरण किया जाता है।