ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स ने शुक्रवार को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स के सहयोग से एनएबीएच-प्रमाणित डिजिटल हेल्थ प्रैक्टिशनर (सीडीएचपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों और नए हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना है। निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल तकनीक और एआई की बढ़ती भूमिका पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे अस्पतालों की कार्यक्षमता, मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता बेहतर हो सकती है।