ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल द्वारा किडनी की देखभाल को बेहतर बनाने के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शारदा केयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल ने सोमवार को डायलिसिस तकनीशियन मीट 2026 का आयोजन किया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक तकनीशियनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किडनी ट्रांसप्लांट, मरीजों की परामर्श और बेहतर देखभाल पर चर्चा हुई। डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि हर डायलिसिस मरीज ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसके लिए मरीज की शारीरिक स्थिति की जांच जरूरी है। डॉ. अहमद कमाल ने ट्रांसप्लांट में दाता की सुरक्षा पर जोर दिया। डॉ. कुनाल राज गांधी ने मरीजों को समय रहते ट्रांसप्लांट विकल्पों की जानकारी देने को कहा। डॉ. भीम राज गुप्ता ने डायलिसिस में रक्तचाप, वजन और पानी के संतुलन की नियमित जांच पर बल दिया। डॉ. शिल्पी तिवारी ने ट्रांसप्लांट के बाद नियमित दवाओं और जांच को आवश्यक बताया। विशेषज्ञों ने सवाल-जवाब के जरिये तकनीशियनों को नई चिकित्सा प्रक्रियाओं की जानकारी दी।