फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी विवाद में तमंचे से फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। झालड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तमंचे से फायरिंग का एक पक्ष ने आरोप लगाया है। दोनों पक्षों में झगड़े का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। झालड़ा गांव निवासी सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनका लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीते रविवार को दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सुधीर का आरोप है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग भी की। घटना कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें