ग्रेटर नोएडा(संवाद)। दादरी में बिजली की समस्या को लेकर सभासदों ने शिकायती पत्र बिजलीघर पर चस्पा किया है। जिसमें चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो चार मई को बिजलीघर पर धरना देंगे। दादरी नगर पालिका परिषद के सभासद मोहित विकल ने अपने साथियों के साथ बिजलीघर पहुंचकर आपूर्ति को नियमित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि दादरी बिजलीघर पर मौजूद जूनियर इंजीनियर और एसडीओ ने शिकायत लेने से मना कर दिया। नोएडा बिजलीघर पर शिकायत देने के लिए भेज दिया है। दादरी में बिजली नहीं आने से लोग परेशान है। उन्होंने वीडियो जारी करके दादरी में बिजली की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।