फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धरना खत्म, तीन विभागों की संयुक्त टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-16 स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर जारी भारतीय किसान परिषद का धरना बुधवार को खत्म हो गया। धरना स्थल पर प्रदर्शकारियों से एडीएम न्यायिक, एसडीएम दादरी और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि मामले के लिए सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन और बिजली विभाग की संयुक्त टीम काम करेगी। तीनों विभागों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी, जो डूब क्षेत्र के प्रभावित लोगों से राय लेकर ठोस प्रस्ताव तैयार करेगी। वहीं, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें