फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताइक्वांडो में धर्म पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-48 स्थित रविशंकर विद्या मंदिर में 6वीं डायनेमो एनसीआर इंटर-स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ, जिसमें एनसीआर के करीब 30 स्कूलों के 250 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। आयोजन सचिव उमेश यति ने बताया कि टीम चैंपियनशिप में धर्म पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं डायनेमो ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी गौतमबुद्ध नगर को दूसरा स्थान मिला, जबकि तीसरे स्थान पर गाजियाबाद की हर्ष ताइक्वांडो अकादमी रही। अपनी-अपनी कैटेगरी में अमरेंद्र प्रताप यति, अर्पिता गिरी, शुभी, अनुष्का, पवन गिरी, अपराजिता और स्नेहा ने गोल्ड मेडल जीते। जबकि अन्नू तिवारी, रियान टिक्कू, सांवि, कनिष्क, इवान, पूरब, सानव्य सिंह और सांविका सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड मेजर सूबेदार राम सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें