फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौतमबुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन दिल्ली में कराएगा चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की ओर से 30वीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप का आयोजन कराया जाएगा। यह प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता की खास बात यह होगी कि सभी मुकाबले अंपायर रहित और कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे। मुकाबले ऑल इंडिया कैरम फेडरेशन के नियमों के अनुसार होंगे। प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह को चैंपियनशिप कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती नारायण महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें