फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों को मरहम लगाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। मौसम की मार झेल रहे किसानों को मरहम लगाने के लिए शुक्रवार से काम शुरू हो गया है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए टीमें गांवों में पहुंची और सर्वे शुरू किया। क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में टीमें फसलों के नुकसान का सर्वे कर रही हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार जेवर तहसील में क्षेत्रीय लेखपाल, कृषि विभाग और बीमा कंपनी की टीम की मौजूदगी में सर्वे किया जा रहा है। किसानों के नुकसान का सर्वे का काम दो दिन में पूरा किया जाना है और इसे जिला प्रशासन और शासन को भेजा जाएगा। जिससे कि मौसम के कारण हुए किसानों के नुकसान को मुआवजे के रूप में पूरा किया जा सके। जिले में 56 हजार किसान हैं और लगभग 50 हजार हेक्टेयर में गेहूं और सरसो की फसल उगाई जाती है। इसके ही नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें