नोएडा। सेक्टर-62 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली के दल्लूपुरा निवासी सरिता ने पुलिस से शिकायत की है कि 15 मार्च को उनके पति मुश्ताक आलम दोपहर डेढ़ बजे अपने स्कूटी से इंदिरापुरम होते हुए नोएडा आ रहे थे। जब वह सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हेलमेट लगाए होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट आई कि 14 टांके लगवाने पड़े। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो