फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हुआ मीट कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। रबूपुरा कस्बे में शुक्रवार को एक मीट कारोबारी पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी और अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ला रही थी। इसी दौरान मौका देखकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। मोहल्ला आजाद नगर निवासी सलमान मोहल्ले में ही मीट की दुकान चलाता है। नवरात्रों में मीट बंद रखने के आदेश के बाद भी वह शुक्रवार को दुकान खोलकर मीट की बिक्री कर रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर रबूपुरा पुलिस उसे हिरासत में लेने पहुंची थी। पुलिस ने सलमान की मीट की दुकान को बंद कराते हुए उसे गाड़ी में बिठा लिया। पुलिस जैसे ही सलमान को कोतवाली लाने के लिए निकली, रास्ते में वह मौका देखकर गाड़ी से कूद गया और फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें