फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैब चालक के साथ बदमाशों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में दिल्ली के कैब चालक के साथ मारपीट करने और उससे लूट करने का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी राकेश कुमार कैब चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी की रात को 2 बजे कुछ लोगों ने रैपिडो के जरिए कैब बुक की थी और उसे लेकर जेवर आए थे। यहां पर चारों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। ड्राइवर ने मोबाइल फोन और नकद रुपये छीनने का भी आरोप लाया है। जेवर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि चारों ने जेवर टोल तक के लिए कैब बुक की थी। लेकिन वह चालक को एक्सप्रेस वे से नीचे गांव में छोड़ने के लिए कह रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें