ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाने में एक छात्र ने थार सवार चार युवकों पर मारपीट और कार में टक्कर मारने का आरोप लगाया है। आरोप है कि थार पर नंबर प्लेट नहीं थी और आरोपियों ने ओवरटेक कर उसे रोका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित छात्र आर्यन निवासी सेक्टर-3 का आरोप है कि वो नॉलेज पार्क स्थित ग्लोबल कॉलेज में पेपर देने आया था। वहां से वापस लाैटते समय उसकी कार में पीछे से एक थार ने टक्कर मार दी। थार पर नंबर प्लेट नहीं थी। उसमें चार युवक व एक युवती सवार थी। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उसे कार से बाहर निकालकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी अंकुश व कबीर नाम ले रहे थे। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो