फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रूममेट पर दो साथियों संग मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित गुलवीर सिंह निवासी कोंडली बांगर ने बताया कि वह वर्तमान में ऐस पार्क वे सोसायटी सेक्टर-150 में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 20 दिसंबर की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे घर लौट रहे थे। आरोप है कि पिंक टॉयलेट के पास उनका रूममेट शिवकुमार अपने साथ दो अन्य युवकों को लेकर आया और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गुलवीर सिंह के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें