ग्रेटर नोएडा। जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की माैत हो गई। मथुरा निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई ललित कुमार 3 अगस्त को बाइक से घर से नोएडा काम पर जा रहा था। जीरो प्वाइंट ताज हाईवे के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन चालक ने ललित की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित उछलकर पुल के नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ले गई। अस्पताल में उपचार के दौरान ललित की मौत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।