फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-137 स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 27 वर्षीय महिला की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों का आरोप है कि ईएसआई कार्ड पर इलाज कराने के लिए मरीज को सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन वहां से गंभीर हालत देखते हुए दोबारा निजी अस्पताल भेज दिया गया। आरोप है कि ईएसआई अस्पताल से जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण मरीज को करीब चार घंटे तक आईसीयू में शिफ्ट करने के बजाय इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें