नोएडा। चोटपुर कालोनी में रहने वाले एक शख्स और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पड़ोसी समेत तीन के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 63 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोटपुर काॅलोनी में रविंद्र गौतम परिवार संग रहते हैं। उनके बेटे का गली के बच्चों के साथ खेलते समय विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले अर्जुन ने रविंद्र और उनके बेटे से अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपित इस कदर नाराज हो गया कि अर्जुन ने मोनू और सोनू संग मिलकर रविंद्र और उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो