फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हादसे के सात दिन बाद दर्ज हुई थाने में प्राथमिकी

Tue, 03 Nov 2026 06:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से कार मैकेनिक रईस की मौत के मामले में पुलिस ने सात दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की है। 28 अक्तूबर को हुए हादसे में घायल रईस ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई हम्मस की शिकायत पर मंगलवार को ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। हम्मस ने पुलिस को बताया कि वह और रईस 28 अक्तूबर की सुबह एक खराब वाहन की मरम्मत के लिए एक्सप्रेसवे पर गए थे। मरम्मत के बाद लौटते समय एक ट्रक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में रईस गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें