माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जन्मदिन से पहले भी अनिकेत के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। जिसमें अनिकेत घायल हुआ था।आंबेडकर मोहल्ला निवासी दीपक ने बताया कि पहले भी कई बार अनिकेत के साथ आरोपी मारपीट कर चुके थे। हाल ही में नवरात्र के दौरान अष्टमी को मां काली की शोभायात्रा के दौरान अनिकेत को पीटा था। पुरानी रंजिश के कारण मोहल्ले में आकर भी अनिकेत को पीट दिया था। मामले में शिकायत भी की थी लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं की गई।