रबूपुरा। रबूपुरा के गांव चकवीरमपुर में मंदिर की चार दीवारी और गेट तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव के ही लोगों पर मंदिर की चार दीवारी और दरवाजा तोड़ने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। चकवीरमपुर के श्रीपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 अप्रैल को गांव में अपनी कुलदेवी के मंदिर की चार दीवारी बनवाई थी और यहां पर गेट लगवाया था। 14 अप्रैल को सुबह उठकर देखा तो मंदिर की चारदीवारी और गेट टूटा हुआ था। गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने दीवार और गेट तोड़ा था। वहीं मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे और हंगामा शुरू कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया था। श्रीपाल ने गांव के ही सोमेश, पिंटू, अमित, चेतन और पांडे के खिलाफ शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद