दनकौर। कस्बा के मोहल्ला प्रेमपुरी में घर के सामने गाड़ी खड़ी करने को मना करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने पड़ोसी द्वारा कुछ समय से जबरन कार और बाइक खड़ी की जा रही हैं। आरोप है कि सोमवार को विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। आरोप है कि मंगलवार की शाम पीड़ित पक्ष पर जानलेवा हमला किया गया। घटना में सीताराम, जयप्रकाश, धर्मेंद्र और तरुण को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार, विवेक, नवीन, नवीन की पत्नी, शिवम, अजय, सुनील, पंकज, अंकुर और सुंदर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद