ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित उद्योग केंद्र स्थित एक फैक्टरी में सोमवार दोपहर शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची। मगर दमकल की टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी रवाना की गई थी। मगर दमकल की टीम के पहुंचने से पहले कुछ ही देर में फैक्टरी में लगे उपकरणों की मदद से प्रबंधन की ओर से काबू पा लिया गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यूरो